दूल्हे की कार से ट्रक की टक्कर
संत कबीर नगर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जब दुल्हन को लेकर लौट रहे दूल्हे की कार और ट्रक की सामने से टक्कर होगई जिसमे, दूल्हे के जीजा की जहां मौके पर ही मौत होगई, वहीं दूल्हा और दुल्हन
घायल हैं,
.आपको बता दें की संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना छेत्र के हैंसर के रहने वाले अजय वर्मा की शादी बस्ती के बड़े वन में तक हुई थी, और अजय बारात लेकर बस्ती के बड़े बन गए थे, जहां से शादी सम्पन्न होने के बाद, दुल्हन को बिदा कराके वापस घर लौट रहे थे,
वहीं बारात से घर लौटते समय, संतकबीरनगर ज़िले के महुली थाना छेत्र के भक्ता गांव के पास मेन रोड पर सामने से आरही ट्रक से कार की ज़ोरदार टक्कर होगई, जिसमे कार चला रहे दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत होगई, इसके साथ ही दूल्हा और दुल्हन भी गंभीर रूप से घायल होगए, जिन्हे इलाज के लिए खलीलाबाद ज़िला अस्पताल में लाया गया जहांपर उनका इलाज किया जारहा है,
फिलहाल हादसे की असली वजह का अभीतक पता नहीं चलसका, पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आगे की कार्यवाई में जुटी हुई,








