ड्यूटी के दौरान ITBP जवान की हार्टअटैक से मौत, राजकीय सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्यूटी के दौरान ITBP जवान की हार्टअटैक से मौत, राजकीय सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

 

आगरा जनपद के कागारौल क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेमन में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में तैनात जवान अजय सिंह की हरियाणा के पंचकूला में कांस्टेबल पद तैनात थे।और ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मृत्यु हो गई। जवान का शव मंगलवार को पैतृक गांव बेमन पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में शोक दौड़ गया भारी संख्या में गांव के क्षेत्र के लोग जवान के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। और उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वही गांव में जवान अजय सिंह की राजकीय सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई जिसमें आइटीबीपी के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। 13 वर्षीय पुत्र आदित्य ने मुखअग्नि दी अंतिम संस्कार किया गया। जवान अजय सिंह अपने भाईयों में दूसरे नंबर के भाई थे। उनके बड़े भाई चंद्रपाल सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि छोटे भाई वीरपाल हैं। परिवार में एक बहन भी है। जवान ने अपने पीछे पत्नी पूजा और दो मासूम दो पुत्रों को पीछे छोड़ा है।

जवान की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें