कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने के चार दिन बाद पति झूला फांसी के फंदे पर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने के चार दिन बाद पति झूला फांसी के फंदे पर..

यूपी के बांदा में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले पति का शव खेत के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है, जहां घटना की जानकारी होने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग एस्कॉर्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंची है।

घटना बाँदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेटा गांव की है जहां एक 48 वर्षीय युवक ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था और घटना स्थल से फरार हो गया था। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई थी जहां आरोपी का चार दिन बाद गांव के ही बाबुल के पेड़ पर फांसी के फंदे में शव झूलता मिला है। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद गांव के बाहर खेतों के इधर-उधर चार दिन से घूम रहा था और उसका शव आज फांसी के फंदे पर खेत के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी ने आत्मग्लानि के चलते फांसी लगाकर जान देने की बात कही जा रही है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें