👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर में मस्जिद-मजार में तोड़फोड़,धार्मिक किताबें और झंडा जलाने से बढ़ा तनाव*

अज्ञात महिला पर आरोप, नमाजियों से मारपीट की भी सूचना

दबका गांव में भारी पुलिस बल तैनात,महिला सहित 2 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना शहजादनगर क्षेत्र के दबका गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां मस्जिद और पास स्थित मजार में तोड़फोड़ तथा धार्मिक किताबें और झंडा जलाने का मामला सामने आया है,इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई जा रही है,मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने मस्जिद और मजार परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, आरोप है कि महिला ने वहां रखी धार्मिक पुस्तकों को आग के हवाले कर दिया और मजार पर लगा धार्मिक झंडा भी जला दिया। इस दौरान मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों के साथ मारपीट की भी खबर है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई,घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होकर विरोध जताने लगे, हालात बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आया और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची,पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया,फिलहाल, गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है,पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी महिला की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी,प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है!

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें