परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न रिपोर्ट मुबीन ख़ान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न रिपोर्ट मुबीन ख़ान

गरौठा झांसी कस्बे के लखेरी नदी के किनारे बने अगडधत्ता मंदिर पर वने भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जी मूर्ति की स्थापना अक्षय तृतीया की गई। एंव भव्य रूप से भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई तथा बंदन योजना के अंतर्गत किए गए अगडधत्ता मंदिर निर्माण कार्य का लोकार्पण के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं रामनरेश तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री जी एवं उमेश मिश्रा कुंडल महाराज, शिवम मिश्रा द्वारा हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना परशुराम मंदिर में की गई ।इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती भव्य रूप से मनाई गई वहीं पर भगवान परशुराम जी की
मूर्ति स्थापना में गरौठा चेयरमैन डॉ० अरुण मिश्रा एवं पूर्व प्राचार्य शिवनारायण शर्मा का विशेष सहयोग रहा ।इस मौके पर मुख्य रूप से महंत श्री राकेश दास जी महाराज चकाडोरी आश्रम, पंडित रविचंद्र मिश्रा पंडित मधुसुदन मिश्रा पंडित एडवोकेट ओम प्रकाश मिश्रा, क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीयअध्यक्ष महेश चंद्र विदुआ, पंडितओम प्रकाश मिश्रा ,पंडित श्री सुरेश कुमार मिश्रा के अलावा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार प्रियदर्शी , हर प्रसादपटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता, अनिल कुमार तिवारी जखौरा, प्रवेद्र सिंह चौहान , डॉओम प्रकाश अडजरिया मयंक गुप्ता, अनुराग उपाध्याय , सुमित पाठक विनोद पाठक, रोहित द्विवेदी राममोहन दुबे , नीरज शर्मा, रविंद्र सर ,अरविंद शर्मा , सुनील तिवारी, पार्षद भारती अग्रवाल, दृगपल पटेल, हारुन खान, बृजकिशोर मिश्रा, मानवेंद्र सिंह,राज मिश्रा , अंशु मिश्रा निशु मिश्रा , , शिवम राठौर, छक्कन अली, बब्लेश यादव सहित सैकड़ो लोग भगवान परशुराम जी की जयंती एवं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहे
वहीं पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने क्षेत्र एवं कस्बा के संभ्रांत नागरिकों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित सत्य प्रकाश तिवारी ने किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने किया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें