36 घण्टे में सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

36 घण्टे में सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज 26 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। इन दर्दनाक हादसों के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रायबरेली जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 36 घंटे के अंदर शिवगढ़, जगतपुर, सलोन,डलमऊ और डीह थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कहीं तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को कुचल दिया, तो कहीं निजी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि सभी हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें