जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बोले- मरीजों को हर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता, स्मार्ट मीटर पर जांच समिति का भरोसा, महिला आरक्षण रोकने पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बोले- मरीजों को हर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता

स्मार्ट मीटर पर जांच समिति का भरोसा, महिला आरक्षण रोकने पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों से बातचीत की तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अस्पताल में जिन सुविधाओं और उपकरणों की कमी है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे चिकित्सा उपकरण, मशीनें और संसाधन जो अभी तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी अन्य शहर का रुख न करना पड़े।

उन्होंने कहा, “सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार मिले। फिरोजाबाद जिला अस्पताल में जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।”

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए इस पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।

उन्होंने कहा, “जनता के हित सर्वोपरि हैं। यदि जांच में यह सामने आता है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में कोई गड़बड़ी या जनता के साथ अन्याय हो रहा है, तो उसे तुरंत रोका जाएगा। सरकार जनता के हित में ही निर्णय लेगी।”

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस दिशा में हमेशा बाधा खड़ी की है।

बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कांग्रेस महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिला सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने के लिए महिला आरक्षण का रास्ता खोला, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसका राजनीतिक लाभ कोई भी ले ले, लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। इसके बावजूद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण को आगे बढ़ने नहीं दिया। प्रदेश और देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी।”

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि महिलाएं विधानसभा और संसद में अधिक संख्या में पहुंचें। उनका कहना था कि जब महिलाएं कानून बनाने की प्रक्रिया में आएंगी तो अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी की सरकारों में गुंडे, बदमाश और माफिया पनपे। जब महिलाएं संसद और विधानसभा में बैठकर कानून बनाएंगी तो ऐसे तत्वों के लिए जगह नहीं बचेगी। इसी कारण समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया है।”

राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं और सीएजी को लेकर उठाए गए सवालों पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते रहते हैं, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को चाहिए कि वे देश की संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करें। बिना आधार के लगातार सवाल उठाना ठीक नहीं है। मैं उनके इस रवैये की कड़ी निंदा करता हूं।”

फिरोजाबाद दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर की बेटी के विवाह समारोह में भी शामिल हुए। एफएम रॉयल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें