रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: चाचा की करतूत से गर्म दूध में झुलसे तीन मासूम बच्चे….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अमरोहा के हसनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: चाचा की करतूत से गर्म दूध में झुलसे तीन मासूम बच्चे

 

अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में तीन मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी सुनील और उसके भाई तीरथ के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जब तीरथ की पत्नी ने सुनील से दूध मांगा और उसने मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान तीरथ ने गुस्से में आकर चूल्हे पर रखी उबलते दूध की पतीली में लात मार दी। इससे पास बैठे सुनील के तीन बच्चे—वैष्णवी, मनीष और अनुष्का—गर्म दूध की चपेट में आकर झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव में हड़कंप मच गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें