मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा दो महिलाएं गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा दो महिलाएं गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है, जहां आरोप है कि अभियुक्ताओं ने एक नाबालिग युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गईं और उसे अलग-अलग जिलों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ ले जाकर करीब एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को कई लोगों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती भी हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जिसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी पाई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और अब अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू