अधिवक्ता के मौत के बाद SDM सस्पेंड जांच में खुली प्रशासनिक लापरवाही की परतें…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिवक्ता के मौत के बाद SDM सस्पेंड जांच में खुली प्रशासनिक लापरवाही की परतें…

 

देवरिया जनपद के बरहज तहसील में एक प्रशासनिक टकराव ने अब गंभीर सियासी और संवेदनशील मोड़ ले लिया है। लक्ष्मीपुर के अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी पर सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय करते हुए शासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में उनकी भूमिका को प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विवाद की जड़ राजस्व अभिलेख में दर्ज नाली और नलकूप की जमीन पर सड़क निर्माण था, जहां मौके पर एसडीएम और अधिवक्ता के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि एसडीएम की कड़ी फटकार के तुरंत बाद अधिवक्ता को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट ने प्रशासनिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वकीलों के उबाल और न्याय की मांग के बीच यह मामला अब सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सत्ता के व्यवहार पर बड़ा सवाल बन चुका है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें