“बहराइच-; स्कूल बसों पर सख्ती: 6 बसें सीज, अनफिट वाहनों पर होगी FIR”
बहराइच जिले में बच्चों की सुरक्षा अब सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुकी है। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बहराइच में इस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है ।बहराइच में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर उतरकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रही थीं। कुछ के बीमा और परमिट की मियाद समाप्त हो चुकी थी, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 6 स्कूली बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहन चालकों को तत्काल अपने-अपने थानों से चरित्र सत्यापन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वाहन संचालन पर कार्रवाई तय है। परिवहन विभाग का यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसका मकसद है—स्कूली बच्चों को सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026









