विधायक ने किया गल्ला मंडी का निरीक्षण बोले किसानों व्यापारियों को नहीं होगी कोई समस्या रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक ने किया गल्ला मंडी का निरीक्षण बोले किसानों व्यापारियों को नहीं होगी कोई समस्या रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।आज कस्बा में विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कस्बा की गल्ला मंडी में पहुंचकर मंडी का निरीक्षण किया।
साथ में जमुना प्रसाद कुशवाहा उपभोक्ता संघ के सभापति भी मौजूद रहे।
विधायक ने निरीक्षण करते हुए कहा कि मंडी को लेकर किसानों एवं व्यापारियों द्वारा विगत दिनों शिकायत आ रही थी कि मंडी में सड़क एवं नीलामी चबूतरा एवं दुकानों की स्थिति बहुत ही खराब स्थिति में है इसके अलावा बहुत ओर भी सारी कमियां थी।
मंडी में इन्हीं कर्मियों को लेकर शासन द्वारा मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए शासन ने धन उपलब्ध कराया था जिससे आज मंडी की स्थिति पूर्ण रूप से बहुत ही बेहतर है कमरों चबूतरो नाली एवं सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिससे किसानों एवं व्यापारियों अब कोई भी असुविधा नहीं होगी।
इसके अलावा किसानों और व्यापारियों को मंडी में संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक आशीष खरे सुनील तिवारी वल्लन गुप्ता अनुराग उपाध्याय राघवेंद्र सेंगर कैलाश सोनी नितिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें