किसान के खेत में लगी आग, 100 पाइप और एक बीघा सरसों की फसल जली
गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम परसुआ में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में सिंचाई के लिए रखे लगभग 100 प्लास्टिक पाइप जलकर नष्ट हो गए। वहीं पास के खेत में खड़ी करीब एक बीघा सरसों (राई) की फसल भी जलकर राख हो गई।
ग्राम परसुआ निवासी किसान अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके खेत की ओर से अचानक तेज धुआं उठता दिखाई दिया। यह देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किसानों ने पास के तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अनुरुद्ध द्विवेदी के खेत में रखे लगभग 100 प्लास्टिक पाइप पूरी तरह जल चुके थे। वहीं पास में किसान हरीराम के खेत में रखी करीब एक बीघा राई की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई।
घटना के बाद पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर हुए नुकसान का सर्वे कराते हुए फसल और पाइपों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k








