सीएम योगी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आगामी त्यौहारों को लेकर मीटिंग संपन्न रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेशी यात्रा से वापस स्वदेश लौटने पर उन्होंने आगामी त्योहार को लेकर प्रदेश के अधिकारियों को दिए विशेष दिशा निर्देश इसी को लेकर आज कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक उपजिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है की होली रमजान ईद सहित आगामी पर्वों के दौरान शरारतन माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
जिससे सभी पर्व और त्योहार सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में संपन्न कराए कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर सोहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बैठक में मौजूद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों से कहा की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी अवैध कच्ची शराब की बिक्री होती है तो तत्काल हमें इसकी सूचना दें जिससे हमअवैध कच्ची शराब का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर सकें।
इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह पुलिस कांस्टेबल हरीश गौतम नागराज नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष गुड्डू पाठक ग्राम प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी अनुज कुमार एडवोकेट अयूब सिद्दीकी मेहरबान सिंह बुंदेला डॉक्टर ओमप्रकाश दोदेरिया सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।









