सहारनपुर मे लव जिहाद केस में नया ट्विस्ट, बालिग लड़की 8 दिन से प्रेमी के घर रुकी; बोली- ‘मर्जी से आई, यहीं रहूंगी’ परिजनों ने मुस्लिम युवक के घर के बाहर दिया धरना।
सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बालिक होते ही लड़की प्रेमीका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई है और प्रेमी जेल में बंद है, लड़की का आरोप है उस के घर वाले ही लड़की को उसके प्रेमी के घर छोड़ कर गए हैं, मामला प्यार करने वालों के बीच दो अलग-अलग समुदाय का है जहां लड़की हिंदू धर्म से आती है तो लड़का मुस्लिम धर्म का है। विस्तार से आपको पूरे प्रकरण के मामले में बताते हैं,
यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र ज्वाला नगर मोहल्ले का 2022 का पुराना लव जिहाद का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अदालत द्वारा 20 साल की सजा काट रहे मुख्य आरोपी साकिब उर्फ प्रिंस राणा के घर अब वही लड़की स्वेच्छा से मौजूद है, वह अब बालिग हो चुकी है, और पिछले 8 दिनों से साकिब के घर में रह रही है। लड़की ने साफ कहा है कि, “मैं अपनी मर्जी से आई हूं और यहीं रहूंगी।” वहीं, लड़की के परिजनों और बजरंग दल का आरोप है कि लड़की का ब्रेनवॉश किया गया है और यह लव जिहाद का षड्यंत्र है। युवक के घर के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं व परिजनों का धरना जारी है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस अब तक मौन है।

आपको बता दें 2022 में नुमाइश कैंप निवासी राजेश कुमार की नाबालिग बेटी को साकिब उर्फ प्रिंस राणा और राहुल राणा (जिन्होंने हिंदू नाम अपनाए थे) पर बहला-फुसलाकर दिल्ली भेजने का आरोप लगा था। मुकदमा चला और हाल ही में अदालत ने साकिब को 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई। लेकिन वही लड़की के 18 साल पूरा होते ही वह अपनी बात से बदल गई और अब अपने परिजनों पर ही साकिब के खिलाफ कोर्ट में झूठे बयान दिलाने के गंभीर आरोप लगा रही है यही नहीं वह साकिब परिवार के घर (इरफान इलेक्ट्रिकल्स) में रह रही है।

वहीं लड़की के परिजनों का दावा है कि युवती का ब्रेनवॉश और वशीकरण किया गया है
लड़की के पिता राजेश कुमार ने बताया, “हम नुमाइश कैंप के रहने वाले हैं। 2022 में साकिब और उसके साथी ने मेरी बेटी को फंसाकर दिल्ली भेज दिया। सजा हुई, लेकिन बालिग होते ही वह फिर उसी लड़के और उनके परिवार के संपर्क में आ गई। घर में टीवी तोड़ती है, दरवाजे पीटती है। यह स्पष्ट ब्रेनवॉश है।”
मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “किसी शादी में खीर में कुछ मिलाकर खिलाया गया। उसके बाद वह कहती है- ‘मैसेज आता है तो रुक नहीं पाती।’ अब हमें मारती-पीटती है। हमें डर है कि यह जादू-टोना या वशीकरण है।”
लड़की का पक्ष: ‘सब झूठ, स्वेच्छा से आई’
लड़की ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “मेरी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। मैं साकिब के साथ रहना चाहती हूं। घर में कुछ नहीं टूटा। मेरे मामा और भाई ने खुद मुझे खुद यहां साकिब के घर पर छोड़ा है। अब साकिब के परिवार को फंसाने के लिए ये सब कर रहे हैं।”
उसने आगे आरोप लगाया, “पापा ने कोर्ट में जबरदस्ती बयान दिलवाया- ‘ऐसा बोलो वरना मारेंगे या कहीं छोड़ देंगे।’ मम्मी-पापा मुझे दिल्ली और राजस्थान ले गए, वहां तांत्रिकों को दिखाया। ये सभी झूठ बोल रहे हैं।”
लड़की ने दृढ़ता से कहा, “साकिब जेल में है, मैं उसे निकाल लूंगी। यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे उसी के साथ शादी करके रहना है।”
बजरंग दल का धरना: ‘लव जिहाद का मामला’
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ युवक के मकान के सामने धरने पर डटे हैं। त्यागी ने कहा, “यह लव जिहाद का स्पष्ट षड्यंत्र है। सहारनपुर में ऐसे सैकड़ों केस हैं। लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर बाद में बेचा जाता है या हत्या कर दी जाती है। लड़की का ब्रेनवॉश हुआ है। 8 दिन से वह घर में है, लड़के के परिजन बाहर क्यों नहीं निकाल रहे।
पुलिस मौन, तनाव बढ़ा
लड़की साकिब के परिजनों के मकान में है। समझाने के प्रयास असफल रहे और वह जाने को राजी नहीं। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।









