नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत ग्राम सेसा में महिलाओं को किया गया जागरूक : रिपोर्ट – नीरज लखेरे..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत ग्राम सेसा में महिलाओं को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण फेज-5” अभियान के अंतर्गत थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम सेसा में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम तथा महिला आत्मनिर्भरता के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित टीम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही समाज में होने वाले अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम के टीम प्रभारी सन्तराम कुशवाहा रहे।
इस अवसर पर महिला कांस्टेबल अनीशा राजपूत, अखिलेश प्रभाकर, समता तथा दीपशिखा ने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया।

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, शक्ति दीदी, यूपी 112 और वूमेन पावर लाइन 1090 सहित सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
साथ ही आत्मरक्षा के उपायों, महिला सुरक्षा कानूनों तथा मुख्यमंत्री की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, अत्याचारों से अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाना तथा हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सूचना देने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें