छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सगे मौसा पर छेड़छाड़ करने का आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दमोह मप्र छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सगे मौसा पर छेड़छाड़ करने का आरोप

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिजोरी पाठा गांव में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने गांव में ही रहने वाले युवक गोपाल लोधी पर छेड़छाड़, का आरोप लगाया है . छात्रा के पास से एक सुसाइड लेटर निकला है सुसाइड लेटर में छात्रा ने लिखा कि पापा मुझे माफ कर देना मै कभी आपसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन सिर्फ उस इंसान के पीछे मैने यह कदम उठाया हैउसे आप छोड़ना मत उसे आप कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना पापा आपकी बेटी आखिरी बार यही कहना चाहती है कि उसे सजा दिलवाना ताकि और कोई इंसान किसी बेटी को छेड़ने बदनाम करने के पहले सौ बार सोचे उसका नाम गोपाल लोधी है जो कि मेरे मौसी का पति है गोपाल लोधी जो कि उसका रिश्ते में मौसा लगता जो कि लगातार उससे छेड़छाड़ करता रहता था और उसे बदनाम करता फिरता है छात्रा ने लिखा कि गोपाल उससे कई बार छेड़छाड़ कर चुका है लेकिन में चुप रही शायद मैने चुप रहकर यही बड़ी गलती की है पापा मेरे बहुत से सपने थे जो कि सपने ही रह गए हटा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें