पत्रकार के पिता से शराब के नशे में अभद्रता करने वाले लेखपाल के खिलाफ पत्रकारों ने दिया ज्ञापन – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।आज कस्बा के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि ग्राम खंडौरा में तैनात लेखपाल द्वारा पत्रकार रिंकू यादव के पिता सीनियर अधिवक्ता सूरज सिंह यादव को शराब के नशे में फोन पर अभद्र गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी से मांग कि शराब के नशे में अभद्रता करने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए एवं तहसील पर परिसर से हटाया जाए अगर 24 घंटे के अंदर लेखपाल पर कार्यवाही एवं मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो मजबूरन पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में रामपाल सिंह यदुवंशी मिलन सिंह परिहार अनिल शर्मा राजेंद्र बुंदेला हेमंत यादव मुबीन खान राजकुमार तिवारी ओपी यादव महेंद्र रैकवार प्रदीप शर्मा संजय रिछारिया आशीष दीक्षित विनय कुमार शर्मा रिंकू यादव सहित पत्रकार मौजूद रहे।

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें