हर घर जल योजना में जगह जगह सी सी सड़क खोद देने से हो गए बड़े गड्ढे,हो रही दुर्घटनाएं…रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर घर जल योजना में जगह जगह सी सी सड़क खोद देने से हो गए बड़े गड्ढे,हो रही दुर्घटनाएं

लोगों द्वारा बार-बार मार्ग सुधार की मांग को अधिकारी से लेकर प्रशासन तक कर रहा अनदेखा

गुरसरांय(झांसी)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर जल’ योजना,जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है,स्थानीय प्रशासन और ठेकेदारों की घोर लापरवाही के कारण आम जनता के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सीसी सड़कों को जगह-जगह काम पूरा होने के बाद वैसे ही बदहाल छोड़ दिया गया है। नतीजा यह है कि इन रास्तों पर अब बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं,जो रोजाना बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। नगर के मुहल्ला पटकाना मे काली माता मन्दिर के पास कुछ मीटर सीसी सड़क छोड़ दी गई है जिसमें आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मुहल्ले के जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी झाँसी को इस संबंध में शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। इसी तरह नगर के कई वार्डों मे यह समस्या बनी हुई है।

बॉक्स में

खोदकर भूल गए जिम्मेदार,राहगीर हो रहे लहूलुहान

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों के बीचों-बीच खुदाई की थी। नियम के मुताबिक,पाइपलाइन डालने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत कर उसे पुरानी स्थिति में लाना ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन यहाँ महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों को ठीक नहीं किया गया।सड़क के बीचों-बीच निकले नुकीले पत्थर और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर रात के अंधेरे में और बारिश के मौसम में इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा न मिल पाने के कारण राहगीर गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क किनारे मकानों में रहने वाले लोग भी बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।बच्चों और बुजुर्गों के लिए इन उखड़ी सड़कों पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें