विधवा बहू ने लगाया ससुर पर बलात्कार का आरोप पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा पंजीकृत रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधवा बहू ने लगाया ससुर पर बलात्कार का आरोप पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा पंजीकृत रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।ग्राम बंगरा निवासिनी एक पीड़ित महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2004 में ग्राम बंगरा निवासी युवक के साथ उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।
वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसका ससुर निरंजन उसके ऊपर बुरी नीयत रखने लगा और जबरन नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे ससुर ने मेरी मारपीट की और तरह-तरह से मेरा उत्पीड़न करने लगा मैं अपने ससुर का उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही लेकिन दिनांक 6/6/26 को रात्रि करीब 11:00 बजे जब मैं अपने कमरे के अंदर सो रही थी तो वह मेरे कमरे में घुस आए और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो जबरन मेरे साथ बलात्कार किया और कहां अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे और मुझे एक कमरे में बंद कर दिया किसी प्रकार मैंने घटना की सूचना मायके में अपने भाई को दी जिस पर मेरा भाई आया लेकिन मेरे ससुर ने मेरे भाई से मुझे मिलने नहीं दिया और उसके साथ भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी किसी तरह में कोतवाली पहुंची और अपनी आप बीती पुलिस को सुनायी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ धारा 64(1) 115(2) 352 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू