विधायक एवं मंत्री ने नवीन गल्ला मंडी के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण पर फीता काटकर किया उद्घाटन – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।आज उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने नगर की नवीन गल्ला मंडी के एक करोड रुपए की लागत से कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण पर फीता काटकर किया उद्घाटन।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा की किसानों की समस्याओं को देखते हुए गल्ला मंडी में जल्द ही क्रय केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ ही मंडी में हर व्यवस्थाएं की जाएगी जिससे किसानों को कोई समस्या उत्पन्न ना हो एवं मंडी में बड़े व्यापारियों को आमंत्रित किया जाएगा जिससे किसानों का माल मंडी में जाकर उचित रेट पर बिक सके।
वहीं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा की मंडी का कायाकल्प हो जाने पर किसानों को अब कोई असुविधा नहीं होगी।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने कहा की मंडी के कायाकल्प से किसानों को अब कहीं दूर की मंडी में फसल बेचने नहीं जाना पड़ेगा उन्हें हर सुविधा यहीं पर उपलब्ध होगी।
इस मौके पर गोविंद नारायण गुप्ता अनिल जखौरा डॉक्टर दोदेरिया सतीश चंद्र अग्रवाल प्रवेंद्र सिंह चौहान देवेंद्र गौतम मयंक गुप्ता नितिन मिश्रा भारती अग्रवाल कैलाश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू