घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को लोगो ने कराया अस्पताल में भर्ती…….विष्णु नागर

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

 

जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ हाइवे पर पिछले कई दिन से घायल अवस्था में पड़ा व्यक्ति कराहता रखा मगर किसी ने मुड़ कर नहीं देखा।सैकडो लोगो ने उसको देखा जरूर मगर मदद के लिए हाथ नही बढ़ाया। आज कुछ युवकों ने मानवता दिखाई और अस्पताल पहुंचाया।

आपको बता दे की थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मदद की गुहार लगाता रहा मगर किसी की मानवता नही जगी,उसको देखा और तमसवीन बन कर चलते बने। बताया गया की आज दोपहर को गांव रोहरी निवासी देवेश पाठक,विपिन,विनय रावत,प्रशांत शर्मा ने दरिया दिली दिखाते हुए मैक्स गाड़ी में डालकर बागला जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। डाक्टर ने बताया की घायल अज्ञात व्यक्ति के घावों में कीड़े पड़ चुके है हालत खराब है हम उसको उपचार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!