भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम रिपोर्ट मुबीन खान

 

ईवीएम से अपने वोट की पुष्टि करें कि आपका वोट आपके चुने हुए उम्मीदवार को गया है कि नहीं

उपजिलाधिकारी गरोठा

 

गरौठा झांसी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तहसील परिसर में प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम से वोट डालने की प्रक्रिया को समझने के लिए दर्जनों लोगों ने ईवीएम से वोट डाले और उन्हें बताया गया कि आप जिस निशान पर बटन दबाएंगे उसी निसान पर आपका वोट जाएगा कहीं गलत जगह पर आपका वोट नहीं जाएगा आप जिसको वोट देंगे आपका वोट उसी को जाएगा।

वहीं उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया कैसे संपन्न होती है और जिसको आप अपना वोट देते हैं उस प्रत्याशी को आपका वोट गया कि नहीं इसके सत्यापन करने के लिए और पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए जब मतदान होगा तो मतदाता कैसे मतदान करेगा उसकी प्रक्रिया को समझने के लिए आज 20 नवंबर से तब तक प्रशिक्षण चलेगा जब तक चुनाव की घोषणा नहीं हो जाती।

इस मौके पर तहसीलदार अमृतलाल सहित तहसील कर्मी एवं मतदाता व बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें