मोठ पुलिस ने पाड़िया चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
17 सितंबर की रात खिरियाघाट गांव से चोरी हुई थी एक साल की पाड़िया, बेचने के बाद बचे 6 हजार रुपये बरामद, आरोपी को जेल भेजा गया।
झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटना का मोठ पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम खिरियाघाट का है, जहां बीते 17 सितंबर की रात एक ग्रामीण के घर से करीब एक वर्ष की पाड़िया चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। करीब दो महीने तक चली जांच और तलाश के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी की गई पाड़िया को बेच दिया था और बिक्री से मिली रकम में से बचे छह हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस कार्रवाई….
दरअसल, मामला मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम खिरियाघाट का है। यहां रहने वाले नरेंद्र सिंह पुत्र चिंतामन की करीब एक वर्ष उम्र की पाड़िया बीती 17 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब पाड़िया का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने 28 सितंबर को इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 168/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे और चोरी गए पशु की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में 15 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर मोठ पुलिस ने ग्राम कम्हरार के पास घेराबंदी कर आरोपी जावेद कसाई पुत्र जाफर नवाब, निवासी कसाई मोहल्ला मदारगंज, थाना मोठ, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और कार्रवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी की गई पाड़िया को बेच चुका था। पुलिस ने बिक्री से प्राप्त रकम में शेष बचे छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार झांसी भेज दिया गया।
पुलिस टीम……
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र, उपनिरीक्षक रजनीकांत सिंह और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।








