स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा ब्लॉक बामौर की स्वास्थ्य सेवाओं का धरातलीय परीक्षण : रिपोर्ट-प्रियंका चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा ब्लॉक बामौर की स्वास्थ्य सेवाओं का धरातलीय परीक्षण रिपोर्ट प्रियंका चौधरी

 

आज ब्लॉक बामौर में स्टेट रिव्यू मिशन (SRM) टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का विस्तृत भ्रमण एवं धरातलीय परीक्षण किया गया। टीम द्वारा ब्लॉक बामौर के समस्त PHC पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, दवा एवं जांच व्यवस्था तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।

इसके साथ ही टीम द्वारा ब्लॉक क्षेत्र की अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मानव संसाधन की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव, आवश्यक उपकरणों एवं दवाओं की उपलब्धता तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई।

स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं स्टेट से आई टीम में टीम लीडर डॉक्टर सच्चिदानंद के साथ उनके सहयोगी डॉ अरुण राजपूत एवं श्री काशिफ जी सम्मिलित थे टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगुआ खुर्द ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ेनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एरच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़वाई ,उप केंद्र अस्ता उपकेंद्र उपकेंद्र खदैनी एवं उपकेंद्र करगुआं तथा उपकेंद्र अड़जरा एवं उपकेंद्र बछेह का निरीक्षण कियाइस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामोर डॉ विमल गौतम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा डॉ विवेक कुमार सोनी, श्री शैलेश यादव बीपीएम बामोर, श्री विनोद साहनी ब्लॉक अकाउंट मैनेजर एवं गरौठा से अमित राय कामिनी अमित सचान सीताराम मुनीर खान मनीष कृष्ण गोपाल शिवकांत दिनेश सोनी पूनम सीमा देवी मोहिनी पाल संदीप आदि मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें