इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा झांसी।आज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू जी का नगर आगमन हुआ। उन्होंने सर्किट हाउस गरौठा में पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट की। उसमें उन्होंने इलाहाबाद – झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भा.ज.पा प्रत्याशी अशोक राठौर जी के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों, मतदाताओं से 23 तारीख को मतदान करने की अपील की। साथ में बार संघ गरौठा सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक की। जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, विधायक जवाहर लाल राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री शिवेन्द्र सिंह (शैली) एवं परमजीत सिंह (मन्नी सरदार) तथा बार संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सेंगर, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन पाठक, स्नातक चुनाव जिला संयोजक सत्येन्द्र खरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, मयंक गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, प्रदीप तिवारी, दयाशरण गुप्ता, राम सेवक पाठक, राजेश परिहार, सुधीर मोदी हरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

वहीं उन्होंने उदय प्रताप पटेल को जिला शासकीय अधिवक्ता ADGC रेवेन्यू शासकीय अभियंता राजस्व बनाए जाने पर बधाई प्रेषित की।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें