NH-27 पर केमिकल का खेल! दो टैंकर, पिकअप और लाखों का सामान बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

EDIT BY – DHIRENDRA RAIKWAR 

NH-27 पर केमिकल का खेल! दो टैंकर, पिकअप और लाखों का सामान बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार…

झांसी के कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे-27 पर तरल रसायन से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूंछ थाना पुलिस ने शुक्ला ढाबा से बलदेव शुक्ला नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बंगला गोपालपुर गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 51 वर्ष है। दो केमिकल से भरे टैंकर, दो महिंद्रा पिकअप लोडर, उनमें लदे 16 प्लास्टिक ड्रम, अलग से 13 भरे हुए ड्रम और 43 खाली ड्रम। इसके अलावा एक लाख 70 हजार 930 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, दो भरे हुए चेक, दो डायरियां, एक इंजन और पाइप भी बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में तरल रसायन कहां से लाया गया था, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

झांसी पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को थाना पूंछ पुलिस ने मुकदमा संख्या 149/26 में वांछित अभियुक्त बलदेव शुक्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3), 303(2), 317(2) और 317(4) के तहत दर्ज है।

कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में किए जा रहे अभियान के तहत बताई गई है। बरामदगी की सूची कई सवाल खड़े करती है। दो टैंकरों में भरा तरल रसायन, पिकअप में लदे ड्रम और अलग से मिले भरे व खाली ड्रम—आखिर इस पूरे कारोबार की वास्तविक तस्वीर क्या है?

क्या रसायन के परिवहन से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद थे? इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था? और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं, फिलहाल, इन सवालों पर बिना जांच के कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पुलिस की कार्रवाई का अगला महत्वपूर्ण चरण बरामद रसायन की पहिचान, उसके स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच होगा।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें