नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।नवरात्रि के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने कस्बा में पुलिस बल के साथ कस्बा के बाजार चौराहों एवं बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया।

पैदल फ्लैग मार्च में उन्होंने आम लोगों और व्यापारियों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहारों में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

इसके साथ ही उन्होंने नगर में लगे दुर्गा पंडालों का मुआयना कर कहा हर पंडाल में समिति का एक सदस्य हमेशा मौजूद रहे आग से बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र या बालू पानी की बाल्टिया रखने के साथ ही उन्होंने कमेटी के सदस्यों को जरूरी निर्देश भी दिए।

पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च का मकसद त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अप्रिय घटनाओं को रोकना है।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें