मां काली की निकली भव्य आगमन शोभायात्रा,उमड़ा जनसैलाब
कल से धर्मप्रेमियों को होंगे मां काली जी के दिव्य दर्शन
गुरसरांय(झाँसी)। नगर के मुहल्ला पटकाना में विराजमान होने वाली गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली जी की भव्य आगमन यात्रा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 10 अक्टूबर शनिवार को बड़े ही उत्साहपूर्वक भव्य आगमन शोभायात्रा निकाली गई।आगमन शोभायात्रा मे डी.जे,घोड़े,बैंड बाजे आदि की धुन में माँ काली जी की भव्य अगवानी को लेकर सभी भक्तजनों मे खासा उत्साह देखने को मिला। आगमन यात्रा को लेकर सभी महिलाओं ने अपने अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की भव्य अगवानी की। आगमन यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।मां काली के जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा।

वहीं डीजे पर युवाओं की टोली झूमती नजर आई।माँ काली जी की भव्य अगवानी रामनगर रोड़ से प्रारंभ होकर डी.आर सिंह तिराहा,पानी की टंकी,टीचर्स कॉलोनी,गांधीनगर होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रागंण मे विराम हुई। शोभायात्रा में मां काली की प्रतिमा के आगे-आगे श्रद्धालु सड़कों पर पानी छिड़क व पुष्प बिछाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे।सुरक्षा की दृष्टि से सब इंस्पेक्टर सिंहदार सिंह,कांस्टेबल सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 अक्टूबर से माँ काली जी के भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भाव-विभोर होंगे।आगमन शोभायात्रा में समिति के प्रमुख पदाधिकारी पुजारी अभिनव शास्त्री,अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,सागर मिश्रा,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,अमन यादव,नन्ही दुनिया डेकोरेशन से राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,कार्तिक लक्ष्कार,रामजी सेन,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।








