बरुआसागर में धूमधाम से निकाली जैन श्रद्धालुओं ने भगवान की विमानयात्रा : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बरुआसागर में धूमधाम से निकाली जैन श्रद्धालुओं ने भगवान की विमानयात्रा*

*रात्रि में मनाया गया क्षमा वाणी पर्व*

बरुआसागर.. नगर में बड़े ही धूमधाम से डीजे डोल नगाड़ों के साथ निकली श्री जी की भव्य शोभायात्रा जिसमें सभी पुरुष वर्ग व महिला वर्ग हथकरघा वस्त्रों में शानदार लग रहे थे। जलूस में सभी श्रदालुओं ने खूब भक्ति की एवं नृत्य किया और बेटियों ने गरबा करके सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

और भगवान की पालकी उठाने का सौभाग्य

चौधरी मनोज जैन, आदर्श जैन मोनपुरा,चौधरी दर्शित जैन रोशन, स्वंय जैन,एवं अक्षत जैन मोनपुरा को प्राप्त हुआ।

उपरांत मंदिर जी में बोली लगाई गई जिसमें सौधर्म इंद्र कमलेश जैन बाहुबली, ईशान इंद्र अक्षत जैन मावा,सनत इंद्र सनत जैन पुजारी,एवं महेंद्र इंद्र जिनेन्द्र जैन मकारा के द्वारा स्वर्ण कलशों से भगवान धर्मनाथ जी का अभिषेक किया गया एवं अभिषेक पाठ का वाचन विनोद जैन एडवोकेट ने किया। उक्त अवसर पर व्रत उपवास करने वाले तपस्वी महिला, पुरुष, बेटे बेटियों का गिफ्ट द्वारा पंचायत समिति ने सभी का सम्मान किया और पंचायत समिति के कोषाध्यक्ष दीपक जैन एवं रजनीश जैन ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवं रात्रि में अमित वैशाखिया के संचालन में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया जिसमें अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य की रोशनी में अंधकार नहीं रह सकता दिन में रात नहीं हो सकती ठीक उसी तरह क्षमा और बैर एक साथ नहीं रह सकते सभी से क्षमा मांगते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें