*अनशन, सत्याग्रह एवं तुम्हें प्रभु राम कौ कौल (कसम) अभियान 21 अक्टूबर 2026 से गाँधी उद्यान, कचहरी के पास, झाँसी प्रारभ होगा* !
बरुआसागर (झांसी ) बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में बंगरा में प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी मांगो की ओर आकर्षित कराया। बड़ी संख्या में लोगो ने खून से पत्र लिखें। खून से पत्र लिखते समय नारे लगाए गए कि कसम राम की खाते है, बुंदेलखंड राज्य बनवायेगे एवं बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे।
मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि प्रभू श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही प्रारम्भ नही हुई है, जिसके लिये सत्तादल के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज नही उठाई गई है इसलिए उनके खिलाफ ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उ0प्र0 में होने वाले 2027 के चुनाव, म0प्र0 में होने वाले 2028 के चुनाव एवं 2029 में होने वाले आम चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों की कलाई पर प्रभु रामराजा सरकार के चरणों में पुजवाये गये ‘‘राम बन्धन’’ कलावा बांधकर सत्ताधारी दल के प्रत्याषियों को हराने का कार्य किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि सत्ताधारी दल बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक चौथाई से भी कम सीटें हीं जीत पाये।
अनशन, सत्याग्रह एवं ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान में लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ने के लिये ‘‘जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा’’ का निम्नवत आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खून से पत्र लिखे जायेगे।
प्रमुख मांगे
1) बुन्देलखण्ड के सभी मेडिकल कालेजों, सरकारी अस्पतालों एवं सी एच, सी/पी एच सी में चिकित्सक, मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ की 60% पद रिक्त हैं, इन रिक्तियां को समयबद्ध भरा जायें व उपकरणों को पूरा किया जाये।
2) बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित पोषित की जगह गवर्नमेंट एडिड किया जाये क्योंकि बुन्देलखण्ड अति पिछड़ा और गरीब क्षेत्र है एडिड करने से छात्र/छात्राओं की फीस में कमी आ सकेगी जिससे वे अपनी पढ़ाई को आसानी से कर सकेगें। साथ ही सभी शिक्षकों को संविदा की जगह नियमित किया जाये। प्राइमरी से लेकर महाविद्यालय तक सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की रिक्तयां शीघ्र भरी जायें एवं विद्यालयों का जीर्णोद्धार समय बद्ध कराया जाये।
अन्य मांगे:- 1) बुन्देलखण्ड क्षेत्र में ई 20 (एथेनॉल) का प्रयोग नहीं कराया जाये क्योंकि बुन्देलखण्ड के लोगो के पास पैसा नहीं है जो अपने वाहन को ठीक करवा सकें एवं कम एवरेज की कमी को झेल पायें।
2) बुन्देलखण्ड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंगहोम्स में संलिप्त पूर्व सी.एम.ओ., पूर्व सचिव जे.डी.ए. व वर्तमान अधिशासी अभियंता जे.डी.ए. व जिला अग्निशमन अधिकारी की भ्रष्ट कार्य प्रददति की उच्च स्तरीय जाँच समय बद्ध कराई जाये।
3) केन बेतवा नदी गठजोड़ योजना के विस्थापित लोगो को उचित मुआवजा दिया जाये तथा भ्रष्टाचार की समय बद्ध जाँच करवाई जाये, आदि।
अनशन एवं सत्याग्रह व ‘‘राम कौ कौल’’ (कसम) अभियान के लिये बुन्देलखण्ड की जनता को आने वाले चुनाव में सत्ताधारियों को हराने के लिये गंगाजली उठवाकर इस अभियान में गांव-गांव व वार्डो से योद्धाओं को तैयार किया जाएग।
लोगो से आग्रह किया गया कि गांधी उद्यान, झाँसी में 21 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले अनशन, सत्याग्रह एवं ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान में पधारकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अपने पदाधिकारियों से सहयोग प्रदान करवाने की कृपा करें।
इस मौके पर रघुराज शर्मा, प्रदीप झा, अनिल कश्यप, संजय पुरोहित पूर्व पार्षद, प्रमोद राय, मुकेश अग्रवाल, मदन मोहन गुप्ता, जयशंकर बबलू, आलोक सोनी, अभिषेक, हर्ष, शाहरुख खान, सुरेश रैकवार, इकबाल मंसूरी, रफीक मंसूरी, देवेश पुरोहित, हरगोविंद कुशवाहा, गिरजा शंकर रजक, दिलीप तिवारी बंटी, विनीत पुरोहित, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर -विनोद साहू








