सीएचसी गरौठा में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट का पुन संचालन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झाँसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा का जिला अधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कई दिनों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति भी संज्ञान में आई।
केंद्र प्रभारी डॉ. विवेक सोनी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तत्काल पहल की गई। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में आ रही समस्या को मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी डॉ. शिशिर पुरी एवं ब्लॉक अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के संज्ञान में लाया गया। इसके उपरांत रोगी कल्याण समिति (RKS) की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रकरण उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण को प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से लगभग एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन प्लांट का पुनः संचालन प्रारंभ करा दिया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।
ऑक्सीजन प्लांट के पुनः संचालित होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में मरीजों को आवश्यकता के समय ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है तथा स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
जिला अधिकारी श्री गौरांग राठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी, ब्लॉक अधीक्षक डॉ. विमल कुमार एवं केंद्र प्रभारी डॉ. विवेक सोनी के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सका।








