जटाशंकर एवं ओरछा धाम से कावड़ में पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को छतरपुर के जटाशंकर महादेव धाम एवं ओरछा धाम से ग्राम डुमरई के शिव भक्तों द्वारा जटाशंकर से पैदल कावड़ लेकर ग्राम डुमरई पहुंचे शिवभक्त ग्राम डुमरई निवासी सत्येंद्र सिंह परिहार जीतू फौजी ने बताया
सुबह 3:30 पर जटाशंकर से निकले और लगभग दोपहर 12:30 पर गरौठा पहुंचे उसके बाद लगभग 1:00 बजे ग्राम डुमरई पहुंचकर लखेरी नदी किनारे स्थित प्राचीन रामराजा सरकार मंदिर पर विधि विधान से कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की वहीं स्थानीय लोगों में कावड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
कावड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया।
इस दौरान देवेंद्र सिंह सुनील लोकेंद्र सिंह बासू टिंचू परिहार अमित अंशु अनुराग सहित दर्जनों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।







