गरौठा कोतवाली में अखिलेश द्विवेदी ने संभाला कार्यभार कानूनी व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह का स्थानांतरण थाना एरच हो जाने पर डायल 112 प्रभारी झांसी से स्थानांतरण होकर आए नवांगतुक तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने गरौठा कोतवाली का आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीड़ित और फरियादी अपनी शिकायत लेकर किसी भी समय कोतवाली आ सकते हैं फरियादियों के लिए उनके दरवाजे आधी रात को भी खुले रहेंगे और उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना जाएगा और न्याय के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध गतिविधियां तत्काल बंद कर दें अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ उन्होंने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।








