श्रावण मास के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर बरुआसागर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*श्रावण मास के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर बरुआसागर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,*

 

 

 

बरुआसागर (झांसी)। आगामी श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बरुआसागर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, शिव मंदिरों के पुजारियों, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर यात्रा से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

 

बैठक के दौरान नगरवासियों ने प्रमुख रूप से सड़क एवं रोशनी होती स्ट्रीट लाइट की बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उपस्थित लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले मुख्य मार्गों के बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

इसके अलावा मंसिल माता मंदिर के आसपास व मुख्य सड़क पर कुछ लोगों द्वारा मांस एवं मदिरा का सेवन कर उपद्रव और गंदगी फैलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नगरवासियों ने मांग की कि मंदिर क्षेत्र की पवित्रता बनाए रखने व सावन मास को देखते हुए ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा मंदिर समिति एवं प्रशासन संयुक्त रूप से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों तक समस्याएं पहुंचाने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

 

बैठक में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, हिंदू संगठन के पदाधिकारी तथा मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें