मृतक की पत्नी का आरोप अत्यधिक शराब पिलाकर पति को कुएं में धकेला तीन पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम निपान निवासी विनीता पत्नी तुलाराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 14/6/2026 को समय करीब 8:00 बजे रात्रि को उसके पति तुलाराम घर पर थे तो ग्राम के ही निवासी गोलू व उसकी पत्नी गिरजा मेरे पति तुलाराम को अपने साथ लिवा ले गए उसके बाद उन लोगों ने षडयंत्र रचकर जान से मारने की नीयत से अत्यधिक मात्रा में उनको शराब पिलाई और मेरे पति तुलाराम की मारपीट की और ग्राम के ही निवासी लल्लू के कहने पर गोलू एवं उसकी पत्नी गिरजा ने उसके पति तुलाराम को कुआं में फेंक दिया जिससे उनके शरीर शरीर में गंभीर चोटें आई जब मेरे ससुर रामचरन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मेरे पति को कुये से बाहर निकाला और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गरौठा एवं गुरसराय लेकर गये जहां उनके प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया जहां पर उनका इलाज चलता रहा लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो हम लोग उनको दिनांक 21/6/2026 झांसी से गरौठा लेकर आ गए तो गरौठा में कोतवाली के सामने ही तुलाराम की मृत्यु हो गयी महिला ने उसके पति को कुएं में धकेलकर करने वाले उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गोलू गिरजा एवं लल्लू के खिलाफ धारा 61(2) 115 (2)105 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।








