संभल में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर घायल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संभल में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर घायल

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बहजोई से मानपुर गांव की ओर जा रहे एक बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार लोग—एक महिला, उसका पति और दो बच्चे—गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सभी लोग बहजोई से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मानपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में बोलेरो चालक भी घायल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें