महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सियासी पारा तेज…
देवरिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं ने सदर सांसद के नेतृत्व में सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर बिल पास न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति के चलते यह लोकसभा में पारित नहीं हो सका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। सदर सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला हितों के मुद्दे पर भी गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन महिलाओं में बिल को लेकर नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026








