मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,दमकल टीम ने कड़ी मसक्कत कर उतारा
बहराइच जिले के कोतवाली नगर इलाके के नाजीरपुरा बागबानी में बने मोबाइल टावर पर देर शाम पारिवारिक कलह के चलते टावर पर चढ़ी युवती के चढ़ने से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि देर शाम नजीरपुरा इलाके की रूमाना नाम की युवती पारिवारिक किसी बात को लेकर मोबाइल टावर पर सबसे ऊंचे शिखर पर चढ़ गई और वहां से चिल्लाने लगी युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम एवं कोतवाली नगर की टीम ने युवती को काफी समझा बूझाकर कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि युवती के टावर पर चढ़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लिया गया है और सुरक्षित युवती को नीचे उतार लिया गया है उसे अस्पताल भेजा गया है।
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k









