श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर लखेरी नदी किनारे पर हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर लखेरी नदी किनारे पर हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन

गरौठा झांसी।नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर(रौनीया)पर बुधवार को शुरू हुई अखंड रामायण पाठ का आज समापन के बाद विधि विधान से आहुतियां के साथ पूजन किया गया।
इसके बाद आज गुरुवार को हनुमान जयंती उत्सव पर जगह-जगह पूजा अर्चना के अलावा सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आज हनुमान जयंती पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो दोपहर से लेकर देर रात तक चलता रहा।
इस मौके पर गोविंद दास पांडे शिवनारायण शर्मा गोविंद नारायण गुप्ता गुड्डू पाठक दिलीप गुप्ता दशरथ यादव राजेश परिहार कल्लू जायसवाल बैकुंठ नारायण शर्मा योगेश द्विवेदी आनंद बाल्मीक श्रीपत यादव निशीकांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें