वृद्धा आश्रम में कार्यरत युवतियों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र रिपोर्ट मुबीन खान.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वृद्धा आश्रम में कार्यरत युवतियों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।तहसील समाधान दिवस में प्रार्थीया जूली वर्मा एवं रक्षा व्यास ने जिलाधिकारी मृदुल कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अशोक कुमार सिंह प्रयागराज के द्वारा गुरसराय के ग्राम मडोरी में वृद्धा आश्रम का संचालन किया जा रहा है।
जिसमें वृद्ध आश्रम में कार्य करने वाले कर्मचारियों की विभिन्न पदों पर तैनाती है।
वहीं जूली वर्मा प्रबंधक वृद्ध आश्रम ने बताया कि मार्च 2025 से कार्य कर रहे हैं जिसमें अभी तक दो माह का वेतन प्राप्त हुआ है।
लेकिन अभी तक शेष वेतन प्राप्त नहीं हुआ है वेतन मांगने पर अशोक कुमार सिंह वेतन नहीं दे रहे हैं और कहते हैं कि अभी संस्था को भारत सरकार के द्वारा बजट प्राप्त नहीं हो रहा है लेकिन संस्था को प्रत्येक वर्ष बजट प्राप्त होता है जिसमें संस्था अन्य खातों में पैसे डालकर निकाल लेती है और कार्यरत कर्मचारियों के खातों में पैसे नहीं डालती है।
संस्था विगत 5 वर्षों से कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। प्रार्थियों ने जिलाअधिकारी से उक्त संस्था के द्वारा भुगतान कराए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित कर इस मामले में जांच के आदेश दिए।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें