भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र*
बरुआसागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार का बरुआसागर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर वरिष्ठ नेतृत्व का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के मुख्य बस स्टैंड से हुई, जहाँ विधायक प्रतिनिधि उद्धव दीक्षित, विक्की कुशवाहा और विजय दुबे के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष की अगवानी की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के निवास पर संबोधन , इसके पश्चात स्वागत समारोह महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू राजावत के निवास पर आयोजित किया गया। यहाँ आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को ‘एसआईआर’ (SIR) फार्मूले पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई ताकि बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। उन्होंने भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुँच सकता है।”
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति सुधीर सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा) , अमित साहू (जिला महामंत्री)
अमित सिंह जादौन (जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा), कार्यक्रम में ये रहे मौजूद समारोह में प्रमुख रूप से बृजपाल सिंह राजावत, दीपक त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अमरसिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक, श्यामाचरण बिरथरे, अनुभव चौबे, संदीप साहू, राघवेंद्र सेन, पवन कुशवाहा, विक्की वर्मा ललित कुशवाहा, अभिषेक हयारण और महिला मोर्चा से सुशीला कुशवाहा
रागिनी चौरसिया , गायत्री पुरोहित , पार्वती रायकवार, कमला सोनी, पूनम कुशवाहा, उर्मिला साहू, शोभा विश्वकर्मा , सहित मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
रिपोर्टर विनोद साहू








