महिला ने नाम बदलकर पूर्व पति की जमीन अपने नाम की न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला ने नाम बदलकर पूर्व पति की जमीन अपने नाम की न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी। तहसील गरौठा अंतर्गत एक महिला नें अपना नाम बदलकर अपने पूर्व पति की जमीन अपने नाम कराने के लिए षडयंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करा ली।
जब इसकी जानकारी मृतक पिता के पुत्रों को हुई तो उन्हाेने कूटरचित दस्तावेजो की नकल लेकर एसीजेएम न्यायलय गरौठा में बाद दायर किया जिसकी न्यायलय में सुनवाई की गई । न्यायलय के आदेश पर गरौठा पुलिस नें पॉच लोंगों के ​ ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । तहसील के ग्राम डुढी निवासी सनमान सिह की पत्नी सगुन के दो पुत्र सुनील सिह महेंद्र सिह तथा एक पुत्र प्रीति सिह पैदा हुई थी।
इसके उपरांत सगुन ने सनमान सिह को छोडकर कस्वा गुरसराय निवासी राघुनाथ सिह से दूसरी शादी कर ली थीं सगुन उर्फ सोनम पत्नी रघुनाथ सिह से एक पुत्र राहुल सिह पैदा हुआ जिसका पालन पोषण रघुनाथ सिह नें किया इस दौरान सनमान सिह वर्ष 2017 में मृत्यु हो गई जिसका लाभ उठाते हुए राहुल सिह पुत्र रघुनाथ सिह सगुन उर्फ सोनम उर्फ शकुंतला नें कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अपना नाम मृतक सनमान सिह की आराजी सं0 961 आदि पर ​ विरासतन दर्ज करा ली है । राहुल सिह नें सुमन पत्नी महीपत सिह निवासी डुढी रजिस्टर्ड वयनामा कर दिया था। जब इसकी जानकारी सनमान सिह के पुत्र सुनील सिह महेंद्र सिह को हुई तो उन्होने इसकी ​शिकायत गरौठा पुलिस व एसएसपी झांसी से की लेकिन सुनवाई न होने पर पीडित ने न्यायलय की शरण ली । एसीजेएम ने 18 अक्टूबर को गरौठा पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए है । आदेश पर गरौठा पुलिस नें राहुल पुत्र रघुनाथ सिह , सगुन उर्फ शकुंतला व महीपत सिह भगवान सिह शैलेश कुमार के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें