झांसी में छात्र राजनीति की हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार
झांसी। छात्र राजनीति के नाम पर सियासी गुंडागर्दी करने वालों पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले 7 आरोपियों को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी हैं —
1. अनस खान पुत्र अयूब खान निवासी गनेशगंज, उरई (जालौन)
2. अंकित यादव पुत्र बलवन्त सिंह यादव निवासी कश्यपनगर, कानपुर नगर (हाल निवासी सुकवा डुकवा कॉलोनी, नवाबाद झांसी)
3. धीरज यादव पुत्र भगत सिंह यादव निवासी हरदौल हंसारी, प्रेमनगर झांसी
4. त्रिवेन्द्र यादव पुत्र धीर सिंह यादव निवासी महाराज सिंह नगर, पुलिया नं.09, प्रेमनगर झांसी
5. ऋषभ यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी मुहल्ला गंज, सदर बाजार झांसी
6. बॉबी यादव पुत्र करण सिंह निवासी खिरियाघाट, थाना मोठ झांसी
7. पुष्पेन्द्र यादव पुत्र धीर सिंह यादव निवासी पुलिया नं.09, प्रेमनगर झांसी।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एबीवीपी के शांतिपूर्ण धरने के दौरान सपा छात्रसभा, कांग्रेस (एनएसयूआई) और पीडीए से जुड़े करीब 200 कार्यकर्ताओं ने अचानक हमला बोल दिया।
हमले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज, हाथापाई, गला दबाने और महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता तक की गई।
थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें प्रमुख आरोपी दीप नारायण सिंह यादव, प्रदीप जैन ‘आदित्य’, जिशान रजा, धीरज यादव, शैलेन्द्र बसेला, नरेश यादव (बब्बा), अमन यादव, अंकित यादव (खैलार), सुधेश यादव, ऋषभ यादव, विश्व प्रताप यादव सहित 200 अज्ञात पीडीए कार्यकर्ता नामजद किए गए थे।
झांसी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह साफ संदेश दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों में गुंडागर्दी और राजनीतिक हिंसा अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









