सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहित राजपूत का फूल मलाऐ पहनकर किया भव्य स्वागत
मौठ झांसी।जिला पंचायत क्षेत्र भरोसा वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य मोहित राजपूत ने समस्त क्षेत्र वासियों से कहा हमारी मेहनत आपकी जीत उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपना मुख एजेंडा बताया।
मोहित राजपूत लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए युवा शिक्षक कर्मठ और संघर्षशील नेता के रूप में पहचाने जाते हैं अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उन्होंने गरीब किसानों की मदद की और गरीबों की मदद में हमेशा तत्पर रहते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनका जनता से पारिवारिक रिश्ता है वे जनता के बीच रहते हैं और लोगों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश करते हैं वह गांव गली खेत खलियान गरीब किसान और युवाओं की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं उन्होंने वादा किया कि जिला पंचायत सदस्य बनने पर क्षेत्र का विकास करेंगे साथ ही लोगों के मान सम्मान की रक्षा के लिए अधिकारियों से संघर्ष भी करेंगे।
वही सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने फूल मलाऐ पहनकर उनका भव्य स्वागत किया।
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k








