फरसे से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज ……………….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरसे से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

गरौठा झांसी।कस्बा के मोहल्ला रामनगर निवासी आनंद रैकवार ने कोतवाली में प्रार्थना देते हुए बताया कि उसके पिता हन्नु उर्फ हरनारायण रैकवार अपने मकान के बाहर मेरी मां के साथ साफ सफाई कर रहे थे उसी समय मोहल्ले का शिवचरन पुत्र भगवानदास श्रीवास घर पर आकर मेरे पिता को गंदी-गंदी गालियां देते हुए चला गया और कहने लगा कि मैं अभी आता हूं और तुम्हें जान से मार दूंगा और कुछ देर बाद घर से धारदार हथियार लेकर आया और सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया मेरी मां के चिल्लाने पर वह मौका पाकर मेरे पिता को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर धारा 109 (1) 352 351 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
वहीं आरोपी शिवचरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला कारागार झांसी भेज दिया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें