वर्षाकाल 2025 में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्षाकाल 2025 में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।मंगलवार दिनांक 29 अप्रैल को गरौठा रेंज कैंपस में एच बी गिरीश मुख वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी के मुख्य आतिथ्य एवं जे बी शेडे प्रभागीय वनाधिकारी झांसी विनोद कुमार उप संभागीय वनाधिकारी झांसी क्षेत्रीय वन अधिकारी बामोर तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसराय एवं फील्ड स्टाफ के साथ उपस्थित होकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित समस्त स्टाफ को वर्षाकाल 2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजातियों का उपयुक्तता के अनुसार रोपित करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला गरौठा बामोर रेंज एवं राधेश्याम दिवाकर रेंजर गुरसराय सहित बड़ी संख्या में वन विभाग एवं वन रेंज अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें