पुलिस ने अवैध बालू से लदे हुए दो ट्रैक्टर पकड़ कर किए सीज खनन माफियाओं में हड़कंप
गरौठा झांसी।पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडेय एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर किए जप्त।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र मिश्र रात्रि गस्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की ग्राम सुजानपुरा की धसान नदी से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी ने बिना देर किए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दविश देकर दो आईसर ट्रेक्टर पकड़ लिए जिनकी ट्रालियों में धसान नदी से लाई हुई अवैध बालू भरी हुई थी पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कोतवाली में लाकर धारा 207 एमबी एक्ट में सीज कर दिए।
वहीं आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग सहित अन्य विभागों को जानकारी प्रेषित कर दी गयी।
अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम मे कोतवाली प्रभारी रावेद्र मिश्र एसआई मदनपाल सिंह रामप्रसाद कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह राजेश राजपूत देशराज रावत देवांश कुमार शुक्ला सहित पुलिस बल मौजूद रहा।








