*बरुआसागर में हनुमान कथा की भव्य कलश यात्रा निकली, गणपति जी का भी हुआ आगमन*
संवाददाता विनोद साह
बरुआसागर। नगर में धार्मिक आयोजनों का उत्साह देखने को मिला। सोमवार को न्यू बाल गणेश समिति, चौरसिया गली द्वारा आयोजित होने जा रही हनुमान कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बड़ी माता मंदिर से हुआ, जो बद्री चौराहा, नजाई बाजार और चौक बाजार होते हुए चौरसिया गली पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान गणेश उत्सव के लिए गणपति जी का भी भव्य आगमन हुआ। यात्रा में डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बड़ी संख्या में समिति के युवा सदस्य एवं नगरवासी यात्रा में मौजूद रहे। वहीं बालिकाएं नृत्य करते हुए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

हनुमान कथा का वाचन पं. भूपेंद्र दीक्षित जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा में मुख्य यजमान रागनी-हृदेश चौरसिया हैं। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ हिस्सा लेकर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।








