बरुआसागर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सीओ रक्षपाल सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा : रिपोर्टर विनोद साहू 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर विनोद साहू

 

 

बरुआसागर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सीओ रक्षपाल सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा : रिपोर्टर विनोद साहू

 

बरुआसागर (झांसी)। बरुआसागर थाने का मंगलवार को क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने वार्षिक एवं आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मालखाना, हवालात, मैस, महिला साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर एवं अन्य कार्यालयीय अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की तथा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और उनकी प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन किया।

सीओ रक्षपाल सिंह ने लंबित विवेचनाओं एवं आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के समुचित संधारण और कार्यालयीय कार्यों में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने थाना प्रभारी प्रकाश सिंह को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जाए तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें